दृष्टिकोण

क्षेत्र में जल सर्वेक्षण के माध्यम से समुद्री समुदाय की नौपरिवहन सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सही और अद्यतनज जल सर्वेक्षणीय उत्पादों और सुरक्षा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित् करना।  

शासनादेश

विभाग का शासनादेश अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों और राष्ट्रीय नियमों जैसा कि निम्नलिखित में सूचीबद्व है, के अनुसार निर्धारित है।

  • आई0एम0ओ0 सोलास अध्याय पॉंच
  • आई0एम0ओ0 कन्वेंशन ऑन चार्टिंग
  • संयुक्तराष्ट्र आम सभा संकल्प
  • भारतीय व्यापारी शिपिंग अधिनियम, 1958
  • भारत सरकार के व्यापार नियम, 1961
  • नौसेना के लिए नियम


उद्देश्य

भारतीय नौसेना जल सर्वेक्षण विभाग (आई0एन0एच0डी0) के उद्देश्य इस प्रकार हैं

  • अचूक जल सर्वेक्षण करना।
  • नौचालकों को वास्तविक, सही और अद्यतन नौपरिवहन उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय, सरकारी एवं गैर सरकारी उपक्रमों को जल सर्वेक्षण सेवांए प्रदान करना।
  • हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में गुणवत्ता परक प्रशिक्षण प्रदान करना।
  • हमारे उत्पादों द्वारा उपयोगकर्ताओं की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित करना।
  • जल सर्वेक्षण के क्षेत्र में समुद्री राष्ट्रों को पूर्णतः सहयोग देना।